यूपी में ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्री की नई व्यवस्था शुरू
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए ई-पंजीकरण मॉड्यूल लागू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद तथा अन्य अधिकृत संस्थाओं की योजनाओं में आवंटित संपत्तियों की रजिस्ट्री अब ऑनलाइन माध्यम से कराई जा सकेगी।
इससे आवंटियों को रजिस्ट्री कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। स्टांप खरीदने और रजिस्ट्री शुल्क देने की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे पारंपरिक झंझट समाप्त हो जाएगी। योगी सरकार की यह पहल संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी।