Meta ने इंस्टाग्राम प्लस पेड सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च किया
भारत : Meta ने इंस्टाग्राम प्लस नामक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को भारत में 299 रुपये मासिक कीमत पर पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कई नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
इंस्टाग्राम प्लस प्लान में यूजर्स चोरी छिपे दूसरों की स्टोरीज देख सकेंगे और बेहतर इनसाइट्स का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी ने हाल ही में अपने लोकप्रिय ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp के लिए भी नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। स्टैंडर्ड वर्जन मुफ्त में उपलब्ध रहेगा लेकिन एडवांस्ड फीचर्स के लिए मासिक शुल्क देना होगा।