13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़ जिले में पत्थर खनन पट्टों से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियों के प्रकरणों की जांच के क्रम में दस्ता
13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़ जिले में पत्थर खनन पट्टों से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियों के प्रकरणों की जांच के क्रम में दस्तावेजों में पाई गई कथित विसंगतियों के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध नगर थाना, पाकुड़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित मामले में विधिसम्मत जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच के दौरान मूल अभिलेखों, परिवेश पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण किया जाएगा।
जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विधि के शासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जांच के उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Office of Chief Minister, Jharkhand
#Mining #RuleOfLaw
IPRD Jharkhand