कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट समाप्त, अभिजीत दिपके ने पोस्ट साझा की
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट तय समय से पहले ही खत्म हो गया और प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन खत्म होने के बाद एक्स पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं।
अभिजीत ने लिखा कि उन्हें अपने माता-पिता से मिले एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 15 दिनों में उनके माता-पिता ने बहुत कुछ सहा है और धमकियों के कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था। अब अभिजीत उन्हें वापस घर लेकर जा रहे हैं।