रोहतास में दो हादसे, एक की मौत और गंभीर घायल
रोहतास: शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप सासाराम-चौसा मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलुहान हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
संझौली थाना क्षेत्र में बिक्रमगंज-नटवार मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे पड़े विशाल जामुन के पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए क्योंकि एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद सभी यात्री स्वयं दरवाजा खोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए।