उन्नाव में संघ शिक्षा वर्ग का भव्य प्रदर्शन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम
उन्नाव, 6 जून 2026।
अवध प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर आज उन्नाव में भव्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 22 मई से 7 जून 2026 तक संचालित संघ शिक्षा वर्ग के स्वयंसेवकों ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं संगठनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उन्नाव जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, गणमान्य अतिथि एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान स्वयंसेवकों ने दंड संचालन, योग, व्यायाम, समता तथा विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।
इस अवसर पर राम प्रसाद जी, कल्लू जी, हरिओम जी, मनोज जी, अंशुल जी, योगेश्वर शुक्ला जी, अमित कुमार जी, अंकित पाण्डेय जी, कोच जी एवं मुन्ना सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना की सराहना की।
Aima Media — जन जन की आवाज.... 🖋️
उन्नाव 🚩🇮🇳🙏🏻🙏🏻