नवादा: वज्रपात से श्रीकांत कुमार की मृत्यु
नवादा: हिसुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 12 के सिरसा ग्राम निवासी श्रीकांत कुमार (पिता- नुनु सिंह) की वज्रपात की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई। बताया गया है कि बिजली गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल उत्पन्न कर दिया है। स्थानीय लोग मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।