logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है..यहां एक 30 साल की महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है..

यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है..यहां एक 30 साल की महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है..वहीं पीड़िता की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है..घटना यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र की है..बताया जा रहा है कि महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाके के एक निजी डॉक्टर शमीम के पास इलाज के लिए पहुंची थी..आरोप है कि डॉक्टर ने जांच और इलाज के नाम पर महिला को अपने क्लीनिक में रोक लिया..पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने और दवाई देने का बहाना बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.. घटना के दौरान महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.. पति को देखते ही आरोपी डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया..इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी..

0
100 views

Comment