पलसूद में मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश से प्लास्टिक तिरपाल की खरीदारी बढ़ी
पलसूद: पलसूद क्षेत्र में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया और करीब आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। सुबह से साफ आसमान और धूप के बीच किसान खेत सुधार कार्य में लगे थे, लेकिन दोपहर में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद रिमझिम बरसात जारी रही जिससे मौसम में ठंडक आ गई और सड़कों पर पानी बह निकला।
पलसूद बाजार में सुबह से ही प्लास्टिक की तिरपाल की दुकानों पर भीड़ रही। किसान और नगरवासी अपने घरों, मवेशियों के चारे और पशु बाड़े के संरक्षण के लिए तिरपाल खरीदते नजर आए। दुकानदार लक्की गोले ने बताया कि मध्य रात्रि में हुई बारिश ने सभी को मानसून से पहले तैयार रहने के लिए सतर्क कर दिया है। इस वजह से बाजार में तिरपाल की मांग बढ़ी है।