logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलसूद में युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन

पलसूद : शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, प्रदेश प्रभारी शिविसिंह चौहान तथा प्रदेश महासचिव चेतन चौधरी का नगर आगमन हुआ। प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल एवं जिला युवा कांग्रेस महासचिव राज चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि 7 जून को अलीराजपुर में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव अजय ठक्कर, नप अध्यक्ष मसरा रवि अलावे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनेश गोले, राजेंद्र सोनी, विनोद तायल, राजेश खरतें सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

1
0 views

Comment