बदायूं:दातागंज में सामाजिक न्याय जनादेश पार्टी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर
दातागंज में सामाजिक न्याय जनादेश पार्टी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर
दातागंज (बदायूं), शनिवार। सामाजिक न्याय जनादेश पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दातागंज में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा समाज के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई और विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर शिशुपाल कश्यप को शेखूपुर विधानसभा अध्यक्ष तथा धर्मवीर कश्यप को बिसौली विधानसभा अध्यक्ष मीडिया प्रभारी राहुल कौआ नगला विकास खण्ड कादर चौक बदायूं बनाए जाने पर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा मोहन लाल कश्यप निवासी कुड़ा शाहपुर को जिला उपाध्यक्ष तथा सेवा राम कश्यप को कादरचौक ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार और समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के साथ हुआ।