logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहगंज पूर्वी: नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

फतेहगंज पूर्वी: थाना क्षेत्र के ग्राम रधौली में शनिवार को नवविवाहिता रोशनी (22) पत्नी विशाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। रोशनी का विवाह चार माह पहले विशाल से हुआ था। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर रोशनी का उत्पीड़न हो रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

1
101 views

Comment