logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास दर्शन रथ चकौली पहुँचा, ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की जानकारी

लखनऊ, 6 जून। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास, सेवा और जनकल्याण की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम चकौली में विकास दर्शन रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर में कराए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न लोककल्याणकारी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को कैलेंडर वितरित किए गए तथा माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई केंद्र के माध्यम से भोजन सेवा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विकास कार्यों के प्रति संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि विकास दर्शन रथ केवल योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद, विश्वास एवं जनभागीदारी को मजबूत बनाने का प्रभावी अभियान है। इसके माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, जिला मंत्री संजीव मिश्रा (फंटन), दीन दयाल प्रधान, सुशील राजपूत, अमरजीत लोधी, श्याम मनोहर लोधी, अशोक लोधी, जगदीश साहू, सुखवीर यादव, अवनीश रावत, उमा शंकर लोधी, अखिलेश लोधी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

7
376 views

Comment