logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा: दो वर्ष बाद मानसिक रूप से विमंदित व्यक्ति मिला परिवार से

कोटा: नान्ता नहर क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व मानसिक रूप से विमंदित लावारिस व्यक्ति को 'अपना घर आश्रम, कोटा' में आश्रय दिया गया। इस व्यक्ति ने अपना नाम शांतिलाल बताया लेकिन पता नहीं दे सका। आश्रम के चिकित्सकों और सेवासाथियों की देखरेख में उपचार और निरंतर काउंसलिंग से उसकी स्मृति धीरे-धीरे लौटी और उसने अपने बारे में जानकारी साझा की। पुनर्वास टीम ने मध्यप्रदेश के गांव खेड़ा, जिला मंदसौर के सरपंच से संपर्क साधकर परिवार तक सूचना पहुंचाई।

मंदसौर से शांतिलाल के चाचा राधेश्याम और भाई निलेश कोटा पहुंचे। परिवार ने बताया कि वह मानसिक रूप से विमंदित होने के कारण दो वर्ष पूर्व घर से बिना बताए चला गया था। परिवार ने आश्रम के प्रयासों की प्रशंसा की। आश्रम ने आवश्यक दस्तावेज और दवाएं परिजनों को सौंपकर उन्हें विदा किया। 'अपना घर आश्रम' पिछले 25 वर्षों से लावारिस व मानसिक रोगियों की सेवा कर रहा है और विगत डेढ़ माह में 29 लोगों को उनके परिवार से मिलवाया है।

0
3444 views

Comment