गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
गोरखपुर: थाना पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी घाट पर राप्ती नदी में नहाने उतरे पांच युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम भारती (21 वर्ष) और गोलू भारती (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के निवासी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांचों युवक स्नान कर रहे थे जब दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया पर देर हो चुकी थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।