कानपुर : टूटी सड़क पर पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने प्रदर्शन किया
कानपुर : जुही हमीरपुर रोड पर मैट्रो द्वारा पिछले दो साल से खुदी सड़क की मरम्मत न किए जाने के विरोध में पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ श्याम पैलेस के पास टूटी सड़क पर जलभराव में बैठकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से दूध और फूल चढ़ाकर मैट्रो प्रशासन की मनौती की और सड़क निर्माण की मांग की। इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और सड़क की खराब स्थिति को लेकर अपनी आपत्ति जताई।