logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों के साथ गुरुवार रात अपराध और कानून-व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सक्रिय अपराधियों, गैंग संचालकों, हिस्ट्रीशीटरों और फरार अभियुक्तों की स्थिति का बिंदुवार विश्लेषण किया गया। प्रगति की जानकारी ली गई और कई मामलों में कार्रवाई की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने अपराध नियंत्रण को केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रखते हुए जमीन पर दिखने वाले परिणामों पर जोर दिया।

एसपी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही और अपराध की कमाई से बनी संपत्तियों पर कार्रवाई पर बल दिया। रात्रिकालीन गश्त, वाहन जांच और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। चोरी, लूट, नकबजनी, गौकशी, पशु तस्करी, संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और वारंटियों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दों पर विशेष रणनीति और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महकमे को अपराधियों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखकर कार्रवाई करने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने को कहा गया।

0
0 views

Comment