logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने परीक्षा केंद्रों की रिहर्सल ड्यूटी का किया निरीक्षण

जालौन, 06 जून 2026। आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

5
2975 views

Comment