logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके|

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच संगठन के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है कि उन्हें प्रदर्शन की परमिशन मिल गई है और सभी लोग जंतर मंतर पहुंचे। वहीं डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स और अन्य संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।

इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था। हालांकि, दो दिन पहले ही उन्होंने अपने समर्थकों को एयरपोर्ट न आकर सीधे जंतर मंतर आने की अपील की थी। सीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए सूत्रों के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा उपायों के तहत नई दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

#CockroachJantaParty #DelhiProtest #JantarMantar

8
361 views

Comment