logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सतना: तहसीलदार की धमकी से युवक ने आत्महत्या की चेतावनी दी

सतना: मझगवां के निवासी आशीष शर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने मझगवां तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष के अनुसार बांके बिहारी मंदिर की 16 एकड़ जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने और सीमांकन की नकल मांगने पर तहसीलदार ने उन्हें केस से दूर रहने की चेतावनी दी और जेल भेजने की धमकी दी।

आशीष शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने में उन्होंने तहसील के करीब 20 बार चक्कर लगाए, लेकिन नकल नहीं दी गई। तहसीलदार के इस व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आशीष ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें कुछ होता है या वे आत्महत्या करते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।

0
136 views

Comment