पुलिस हुई हाईटेक सभी विवेचना अधिकारी चलाएंगे टैबलेट
*पुलिस हुई हाईटेक, सभी विवेचना अधिकारी चलाएंगे टैबलेट*
राअअब्यूरो पु.मु. भोपाल से जिला खण्डवा को प्राप्त कुल - 385 टैबलेट्स (ई-विवेचना कार्य हेतु) को अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियो को वितरण किया गया। इन टैबलेट का मुख्य उद्देश्य विवेचना कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबध्द बनाना है। इन टैबलेट्स के माध्यम से विवेचक डिजिटल रुप से प्रकरण से संबंधित अभिलेखो का संधारण, साक्ष्यो का संकलन एवं आनलाईन पोर्टल/एप पर विवेचना संबंधी कार्यवाही रियल टाइम में कर सकेंगे। यह निश्चित ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाएगा।
#mppolice
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
DIG khargone
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Khandwa