जिला अधिकारी के सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई, विभागों को चेतावनी, सीएमओ को नोटिस
जिला अधिकारी के सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई, विभागों को चेतावनी, सीएमओ को नोटिस
उत्तराखंड देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कई विभागों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं। वहीं समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग की 345 शिकायतें 36 दिनों से अधिक समय से लंबित पाई गईं। इसके अलावा शहरी विकास, राजस्व, पुलिस और तकनीकी शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित मिलीं। डीएम ने सभी विभागों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हर सोमवार आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को उसी दिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करने को कहा✍️