गाजीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू
गाजीपुर : केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद के साथ पौधरोपण किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया और सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों की देखभाल की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मिशन लाइफ के तहत जीवनशैली में बदलाव जैसे जल संरक्षण, प्लास्टिक कम उपयोग तथा वृक्षारोपण की आवश्यकता बताई। प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 5 करोड़ पौधरोपण का आह्वान किया गया है। गाजीपुर जनपद में 7.06 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें विभिन्न विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।