logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौपारण: नेवरी करमा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान

चौपारण (हजारीबाग): उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेवरी करमा में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय परिसर में लगी पानी टंकी का पाइप तोड़ दिया गया और परिसर में स्थापित कंक्रीट के एक बेंच को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इसके अलावा, दूसरे बेंच के नट-बोल्ट भी खोल दिए गए हैं। यह बेंच दादपुर पंचायत की मुखिया गंदोरी दांगी द्वारा विद्यालय को छात्र-छात्राओं की बेहतर सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए थे। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से विद्यालय को आर्थिक व भौतिक क्षति हुई है।

7
491 views

Comment