logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, राहत के बाद लौटेगा तपिश का दौर; दक्षिणी जिलों में लू चलने के आसार

सुल्तानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिनों तक कायम रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद रविवार से प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी जैसे हालात देखने को मिले। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी तथा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि रविवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले पांच दिनों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच सकता है, जिसके चलते लू चलने की संभावना भी जताई गई है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

रिपोर्टर : शिवम वर्मा
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश

8
297 views

Comment