logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपीआई खाते से निकले 1.93 लाख रुपये - सायबर ठगी रहे सावधान

बदनावर मे साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यवसायी

यूपीआई खाते से निकले 1.93 लाख रुपये

एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे पीड़ित शीघ्र कार्रवाई की मांग

बदनावर। नगर के जवाहर मार्ग निवासी एक व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात आरोपियों ने उनके यूपीआई से जुड़े बैंक खाते से 1 लाख 93 हजार 332 रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली। मामले में पीड़ित ने बदनावर थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग निवासी 50 वर्षीय व्यवसायी आशीष बोकड़िया ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 4 जून 2026 को दोपहर करीब 1 से 1.30 बजे के बीच उनके यूपीआई से जुड़े बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 96,666-96,666 रुपये कुल 1,93,332 रुपये की राशि निकाल ली गई। यह राशि बैंक ऑफ इंडिया एवं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खातों में स्थानांतरित की गई।
पीड़ित का कहना है कि उक्त लेन-देन उनकी जानकारी, सहमति अथवा अनुमति के बिना किए गए हैं। उन्होंने न तो स्वयं कोई ट्रांजेक्शन किया और न ही किसी को अपना यूपीआई पिन, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य बैंकिंग जानकारी साझा की।
घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक राशि वापस नहीं मिल सकी है। शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट, यूपीआई ट्रांजेक्शन विवरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अज्ञात आरोपी द्वारा किया गया यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ करने की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2
103 views

Comment