हजारीबाग में घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का निर्देश दिया
हजारीबाग: कटकमदाग अंचल क्षेत्र में हुई घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने हजारीबाग के जिला प्रशासन को मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि यदि जांच में कोई कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में जानकारी अपने ट्विटर (X) हैंडल के माध्यम से साझा की है।