logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेदरी ग्राम पंचायत की नल-जल योजना पर सवाल, नल से निकले कबूतर के पंख

सेदरी ग्राम पंचायत की नल-जल योजना पर सवाल, नल से निकले कबूतर के पंख

रिपोर्ट: पुष्कर धाकड़ स्थान: सेदरी, खाचरौद (उज्जैन)

खाचरौद/सेदरी। सेदरी ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घरों तक पहुंचाए जा रहे पानी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नल से आने वाले पानी में कबूतर के पंख निकले हैं, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल की स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। नल से पंख निकलने की घटना सामने आने के बाद लोगों ने जल स्रोत और पाइपलाइन की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं ग्राम पंचायत प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में पानी की गुणवत्ता को लेकर आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों की मांग:
जल स्रोत एवं टंकी की तत्काल जांच हो।
पाइपलाइन की सफाई कराई जाए।
पेयजल की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

40
4306 views

Comment