सोशल मीडिया स्टार ट्रैफिक प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी निलंबित, ड्यूटी से 15 दिन रहे गायब
शहडोल में सोशल मीडिया पर चर्चित यातायात प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी पर आखिरकार विभागीय कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, विवेकानंद तिवारी पिछले लगभग 15 दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर, इस दौरान वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार सक्रिय रहकर रील्स और वीडियो पोस्ट करते रहे।
विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने पुलिस वर्दी के साथ नियमों के विपरीत छेड़छाड़ करते हुए कई वीडियो बनाए, जो पुलिस विभाग की आचार संहिता एवं सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस रेग्यूलेशन 64 के तहत उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि शासकीय सेवा में अनुशासन सर्वोपरि है और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#Shahdol #MPPolice #BreakingNews #VivekanandTiwari #TrafficPolice #SocialMedia #Suspension