logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली अधिक मास परिक्रमा में दो दिन शेष तैयारीयां चालू कार्यकर्ताओं और भक्तों में उत्साह चरम पर।

अधिकमास परिक्रमा में दो दिन शेष, तैयारीयां चालू, कार्यकर्ताओं और भक्तों में उत्साह चरम पर।

पाली 6 जून। 8 जून से निकलने वाली अधिक मास परिक्रमा की तैयारियां को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा जोर-शोर जुटकर तैयारीयां शुरू कर दी गई है। संरक्षक पंडित शंभूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छावा ने बताया की सभी मंदिरों समाजों और सार्वजनिक स्थानों सहित जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाने के लिए प्रियंका व्यास, राजश्री, अंजना वैष्णव, नीतू अमरनानी, कंचन प्रजापत, अनु सोलंकी, सहित मातृशक्ति की टीम के साथ हेमंत बंग, अरुण व रोहित वैष्णव जुटे हुए है।

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि चंदा एकत्रित करने एवं देव मंदिरों तथा समाज संस्थाओं में निमंत्रण के लिए कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास के नैतृत्व में जोराराम पटेल , कान सिंह राणावत, सुनील लोहिया, हर्ष शर्मा, सुरेश मोहन शर्मा, गुरुचरण हेड़ा, महेंद्र बज़ाज़, दयाराम जटिया, पूसाराम किर, सुरेश काबरा, शांतु मंडोरा, जयनारायण अरोड़ा आदि लगे हुये है।

टवाणी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जहां-जहां से परिक्रमा निकलेगी उस रास्ते का पूरा चेक लिया है रास्ते से अवरोध हटाए गए नगर परिषद द्वारा कंटीली झाड़ियां काटकर खड़े भर कर रास्ते को समतल कर साफ़ सफाई कर रहे है। उधर बिजली विभाग जहां निचे लटकते तारो को ठीक कर जो खम्बे सही नहीं है उसे ठीक कर रहे है इस प्रकार जिला प्रसाशन का पूरा सहयोग मिल रहा है। जहां पड़ाव रहेगा वहां अधिकमास धर्मार्थ संस्थान का पूरा नियंत्रण रहेगा। इस बार संस्था का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और लोगों में बहुत ही उत्साह है।

रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

16
950 views

Comment