logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज: 42 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 42 परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा सामग्री की प्राप्ति एवं वितरण स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में सीसीटीवी निगरानी के बीच कराया जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद गोपनीय सामग्री को निर्धारित रूट के माध्यम से पुलिस अभिरक्षा में डबल लॉक व्यवस्था के तहत सुरक्षित जमा कराया जाए। बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त विजय धुल, डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

5
1261 views

Comment