logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गणेश झांकी और भजनों ने बांधा समां



मुरादाबाद। डबल फाटक स्थित भोला कॉलोनी में बालाजी धर्मशाला के पीछे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धर्म और आस्था के जयकारों के साथ क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा के प्रथम दिवस पर कथावाचक पुजारी महेंद्र सिंह जी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए सुंदर-सुंदर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्त भक्ति रस में डूबकर भजनों का आनंद लेते नजर आए।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की भव्य झांकी भी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया और भगवान गणेश के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कथावाचक पुजारी महेंद्र सिंह जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक जागृति आती है तथा उसे धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी मोहल्लेवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दिनों में भी कथा श्रवण हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

7
219 views

Comment