मोदी जी आप ना कूद पड़िएगा पानी में', राहुल गांधी के स्कूबा डाइविंग वाले वीडियो से कांग्रेस का जोश हाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक स्कूबा डाइविंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया। श्रीनेत की टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर राहुल गांधी का स्कूबा डाइविंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा मोदी जी से आग्रह है, ज्यादा लोड ना लें। यह करतब दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। राहुल जी सर्टिफाइड स्कूबा डाइवर हैं।' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को पानी में कूदने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
#RahulGandhi #ScubaDiving #Congress