हरियाणा सरकार की मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी AIIMS में जून के अंत तक OPD सेवाएं शुरू हो जानी चाहिए।
हरियाणा सरकार की मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी AIIMS में जून के अंत तक OPD सेवाएं शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से 50 सीटों की अनुमति मिल चुकी है और इस वर्ष AIIMS की शुरुआत 50 सीटों के साथ होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी सिविल अस्पतालों में सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है, ताकि अस्पताल अपनी बिजली खुद उत्पन्न कर सकें और उसका उपयोग कर सकें।