logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना जिले में रेत आपूर्ति हेतु 08 रेत भण्डारण एवं 27 एम- सेण्ड खदाने स्वीकृत

मुरैना जिले में रेत आपूर्ति हेतु 08 रेत भण्डारण एवं 27 एम-सेण्ड खदानें स्वीकृत

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिले में निर्माण कार्यों हेतु खनिज रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग, मुरैना द्वारा 08 खनिज रेत भण्डारण अनुज्ञप्तियां तथा 27 एम-सेण्ड खदानें स्वीकृत की गई हैं।
स्वीकृत रेत भण्डारण अनुज्ञप्तियों में श्री उपेन्द्र सिंह, ग्राम नरेश्वर, तहसील बामौर, सर्वे क्रमांक 253, रकबा 0.62 हेक्टेयर, मोबाइल 8085395972, मै. घिरौगी मिनरल्स, ग्राम उरहाना, तहसील बामौर, सर्वे क्रमांक 1244, रकबा 2.450 हेक्टेयर, मोबाइल 9425407000, श्री अवधेश कुमार सिंह, ग्राम सिकरौदा, तहसील बामौर, सर्वे क्रमांक 555 रकबा 0.2500 हेक्टेयर एवं 556 रकबा 0.2600 हेक्टेयर, मोबाइल 7354880123, मै. कुशवाह कन्स्ट्रक्शन कंपनी, ग्राम मुरवाई, तहसील सबलगढ़, सर्वे क्रमांक 99, रकबा 0.523 हेक्टेयर, मोबाइल 8770631418, 9893759913, शिवा एनर्जी ट्रेडर्स, ग्राम लकेंजरा, तहसील सबलगढ़, सर्वे क्रमांक 58, रकबा 0.4280 हेक्टेयर, मोबाइल 9837010740, एम.सी.सी. इन्फ्राटेक प्रा. लि., ग्राम बमरौली, तहसील बामौर, सर्वे क्रमांक 541 (1.27 हेक्टेयर), 539 (1.12 हेक्टेयर), 542 (0.81 हेक्टेयर) एवं 533 (0.47 हेक्टेयर), मोबाइल 9157062881, 8317080652, वाई.एफ.सी. प्रोजेक्ट प्रा. लि. एवं कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कंपनी, ग्राम थरा, तहसील अम्बाह, सर्वे क्रमांक 1521, 1522 एवं 1523, कुल रकबा 1.05 हेक्टेयर, मोबाइल 8077356669, 9711847457 और मैसर्स वाई.एफ.सी. प्रोजेक्ट प्रा. लि. एवं कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कंपनी, ग्राम अतरसुमा, तहसील मुरैना, सर्वे क्रमांक 1052, 1053 एवं 1054, कुल रकबा 1.680 हेक्टेयर, मोबाइल 8077356669, 9711847457 चिन्हित की गई है।
रेत भण्डारण स्थलों से आम नागरिक, निर्माण एजेंसियां, शासकीय विभाग, फर्म एवं कंपनियां अपनी आवश्यकता अनुसार खनिज रेत प्राप्त कर सकती हैं। इसी प्रकार जिले में रेत की मांग एवं आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा 27 एम-सेण्ड (पत्थर से निर्मित रेत) खदानें भी स्वीकृत की गई हैं। ये खदानें ग्राम बिसेठा, रंचोली, अरदोनी, पढ़ावली, उरहाना, बड़वारी, खेरिया चुन्हेटी, मलखानपुरा तथा मजरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हैं। आम नागरिक, निर्माण कार्य करने वाली संस्थाएं, फर्म, कंपनियां एवं शासकीय एजेंसियां इन स्वीकृत एम-सेण्ड खदानों से भी रेत की पूर्ति कर सकती हैं। इससे जिले में निर्माण कार्यों के लिए रेत की उपलब्धता सुगम होगी तथा वैध स्रोतों से खनिज सामग्री प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

32
1153 views

Comment