logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार, मुरैना में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री आशीष, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) श्री सिद्धार्थ कुमार सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले के बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने सभी बैंक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में अग्रिम-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की तिमाही समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0, स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों एवं क्रेडिट लिंकिंग, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की उपलब्धियों का अवलोकन किया गया।
इसके अतिरिक्त पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ उपलब्ध कराने हेतु संचालित विशेष अभियान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना, टंट्या मामा योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा संचालित प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार उन्मुख गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकाधिक युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके तथा जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त हो।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

52
1592 views

Comment