logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Worldenviromentday पर कलेक्टर ने जीगनी में किया पौधरोपण

#worldenviromentday पर कलेक्टर ने जींगनी में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता का दिया संदेश

मुरैना, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र, जींगनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने तथा छतों से प्राप्त वर्षा जल का भू-जल पुनर्भरण (रिचार्ज) सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का पानी गांव में ही संरक्षित किया जाए तो इसका लाभ वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
कलेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं डॉ. विवेक राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री गिर्राज सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर, श्री रामनरेश दंडौतिया, ग्राम पंचायत जींगनी के सरपंच श्री रामधीन सिंह यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रजमोहन सिंह गुर्जर सहित स्काउट-गाइड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

55
1510 views

Comment