अपार आईडी (APAAR- ID)) निर्माण के लिए विशेष अभियान
अपार आईडी (APAAR-ID) निर्माण के लिए विशेष अभियान
भारत सरकार के द्वारा देश समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की APAAR-ID (Automated Permanent Academic Account Registry- APAAR) का शत-प्रतिशत निर्माण 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।
अपार आईडी 12 अंको की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जो छात्र के शैक्षणिक जीवन का पासपोर्ट जैसी होती है। यह विद्यार्थी के जीवन भर के शैक्षणिक रिकार्ड को एक जगह सुरक्षित रखती है। इसमें विद्यार्थी के समस्त शैक्षणिक रिकार्ड (मार्कशीट, डिग्री, खेल, एक्स्ट्रा करिकूलर, उपलब्धियां) को सुरक्षित डिजिटल रूप में रखा जाता है। मुरैना जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत अपार आईडी का निमार्ण पूर्ण हो सके, इसलिए जिला स्तर पर, विकासखण्ड स्तर पर एवं प्रत्येक विद्यालयों में 01 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच प्रत्येक शनिवार को विशेष मेगा अपार दिवस प्रातः 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक का आयोजन किया जाएगा।
जिला शिक्षा केन्द्र मुरैना की ओर से जिले के समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से विशेष अपील है कि जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं है वह प्रत्येक शनिवार को संबंधित मेगा दिवस स्थल पर पहुंच कर अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनवायें। ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh