logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल के कसौली रेप केस में हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हिमाचल के कसौली रेप केस में हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीड़ित युवती के अब हाई कोर्ट का रूख करने की सूचना है। केस में हरियाणा BJP के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का भी नाम था। इस बीच सिंगर रॉकी मित्तल ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए बीजेपी के एक बड़े नेता से खुद की जान को खतरा बताया है।

रॉकी मित्तल ने वीडियो में कहा- मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं तो वो भाजपा नेता मुझे किसी भी केस में फंसा देता है। अभी तक वो चार केस करवा चुका है। लेकिन कान खोलकर सुन लो, मैं झुकूंगा नहीं। गलत फहमी दूर कर दूंगा। ये नेता कभी मेरी गाड़ी पर हमला करवाता है तो कभी धमकी देता है। साल 2012 के बाद से 4-4 केस होने के बावजूद मैंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर गीत गाए।

बता दें कि सोलन के कसौली दुष्कर्म मामले में पीड़िता कसौली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट पहुंची है और केस रिओपन की याचिका लगाई है। हाई कोर्ट ने मामले पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट से केस से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकार्ड मांगे हैं।

कोर्ट ने हिमाचल सरकार को नोटिस जारी किया है। सोनीपत में नौकरी करने वाली दिल्ली की महिला ने हरियाणा भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली एवं रॉकी मित्तल पर कसौली में दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।

4
47 views

Comment