logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में 23 साल के प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी की स्कॉर्पियो के अंदर हत्या कर दी गई।

मेरठ में 23 साल के प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी की स्कॉर्पियो के अंदर हत्या कर दी गई। सोमवार रात हमलावरों ने उन्हें दो गोलियां मारीं और पत्नी को फोन करके कहा- तेरे पति को मार दिया, डेडबॉडी उठा ले जाओ।

वारदात उस वक्त हुई, जब वह किसी को खाना देने घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया। उन्होंने कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी ने मुझे किडनैप कर लिया है। ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया।

घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और प्रॉपर्टी डीलर को खोजने में जुट गए। देर रात स्कॉर्पियो के अंदर ड्राइवर सीट पर प्रॉपर्टी डीलर खून से लथपथ मिले। उनका सिर कार की स्टीयरिंग पर था। एक गोली माथे में और दूसरी गोली गले में लगी थी।

घरवाले प्रॉपर्टी डीलर को एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर तुषार त्यागी का 2 दिन बाद यानी 4 जून को 24वां जन्मदिन था। तुषार त्यागी हापुड़ के रहने वाले थे। दो साल पहले उनकी शादी शिखा त्यागी से हुई थी। शादी से उनके दो बच्चे हैं। घटना थाना खरखौदा (UP) क्षेत्र की है।

0
0 views

Comment