logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तमिलनाडु भाजपा में अन्नामलाई के इस्तीफे से संगठन में हलचल

तमिलनाडु : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद पार्टी संगठन में बड़ा राजनीतिक असर देखने को मिला है। अन्नामलाई के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों के भीतर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के. नागराजन, राज्य सचिव सुमति वेंकटेश सहित 14 से अधिक पदाधिकारियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इससे तमिलनाडु भाजपा इकाई में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु के विकास और राजनीति को लेकर उनका दृष्टिकोण अब भाजपा नेतृत्व की सोच से मेल नहीं खाता। उन्होंने विधानसभा चुनाव अभियान समाप्त होने तक पार्टी में बने रहने का अनुरोध ठुकरा दिया और संकेत दिए कि वह जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी या आंदोलन शुरू कर सकते हैं। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की है और पार्टी की मजबूती का भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अन्नामलाई के इस्तीफे से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु भाजपा को संगठनात्मक चुनौतियां सामना करनी पड़ सकती हैं।

2
167 views

Comment