logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: इंटरलॉकिंग पर मानक के विपरीत ढलाई हो रही है

मिर्जापुर उत्तर प्रदेश: भटवा की पोखरी के वार्ड नंबर 34 के राजेंद्र नगर स्थित गली नंबर 4 में मानक के विपरीत ढलाई कार्य किया जा रहा है। गली में पहले से बिछाई गई इंटरलॉकिंग ईटों को हटाए बिना ही उनके ऊपर नई ढलाई की जा रही है, जो निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है।

इस ढलाई में उपयोग हो रही सामग्री भी निम्न गुणवत्ता की बताई गई है, जिससे गली की स्थिरता और सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद मिर्जापुर और जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

5
99 views

Comment