जून 2026 में सरकारी नौकरियों की बहार, ग्रेजुएट युवाओं के लिए हजारों पदों पर सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए जून 2026 बेहद महत्वपूर्ण महीना साबित हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकिंग संस्थानों, रक्षा सेवाओं, आयोगों और न्यायिक संस्थानों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। कई प्रमुख भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया इसी महीने समाप्त होने वाली है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, SSC CGL 2026 के माध्यम से लगभग 12,256 पदों पर भर्ती की जा रही है, जो स्नातक युवाओं के लिए सबसे बड़ी भर्ती में से एक है। इसके अलावा UPSSSC लोअर पीसीएस में 2,516 पद, रेलवे ALP में 11,127 पद, UPSSSC टेक्निकल असिस्टेंट में 2,759 पद तथा राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,951 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए UPSC CDS-II में 451 पद, UPSC NDA-II में 394 पद तथा AFCAT 02/2026 के तहत 379 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों और SBI-BOB अप्रेंटिसशिप के तहत 12,150 पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनके लिए यह समय सरकारी सेवा में प्रवेश का बेहतरीन अवसर है। अधिकांश भर्तियों की अंतिम तिथि जून माह में ही निर्धारित है, इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर जल्द आवेदन करना चाहिए।
रिपोर्टर : शिवम वर्मा
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश