logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी ने वृक्षारोपण अभियान चलाया

छत्तीसगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2026 को 199वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), पातुरपारा, भैरमगढ़, जिला बीजापुर तथा इसकी अधीनस्थ कंपनियों द्वारा कमांडेंट श्री आनंद कुमार के मार्गदर्शन में व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में वाहिनी मुख्यालय पातुरपारा और विभिन्न कंपनी मुख्यालयों में लगभग 600 पौधे लगाए गए। स्थानीय ग्रामीणों, बाल छात्रावासों, विद्यालयों के बच्चों, अधिकारियों और जवानों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कमांडेंट श्री आनंद कुमार और अन्य कंपनी कमांडरों ने जवानों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में अहम बताया। इस अभियान से वाहिनी और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग, भाईचारा और एकता भी मजबूत हुई। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।

5
1301 views

Comment