logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ डा० सुभाष कश्यप का निधन।

जाने माने संविधान विशेषज्ञ एवं लोकसभा के महासचिव और पद्म भूषण डा० सुभाष कश्यप का निधन 4 जून 2026 दिन
वृहस्पतिवार को 97 वर्ष की आयु में लम्बी बीमारी के कारण प्रातः 10 बजे उनके सैनिक फार्म में हुआ। शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
डा० सुभाष कश्यप का जन्म 10 मई 1929 को उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर के चांदपुर कस्बे में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा नगर के पतियापाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। नगर के हिन्दू हाई स्कूल वर्तमान में हिन्दू इण्टर कालेज चांदपुर से हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए थे। शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने राजधानी दिल्ली को अपनी कार्य-स्थली बनाया। उन्होंने 1984 से 1990 तक लोकसभा सचिवालय और 7वीं, 8वीं 9वीं लोकसभा के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने सैकड़ों पुस्तकें लिखी। दो वर्ष पूर्व उन्होंने हिन्दी में गीता लिखी थी।
डा० सुभाष कश्यप के निधन का समाचार सुन कर जिला बिजनौर के कस्बे चांदपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

0
60 views

Comment