logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा जिले की कुरवाई तहसील अंतर्गत ग्राम कलरयाई में भू-माफियाओं का बोलबाला, गौचर भूमि पर कब्जे के आरोप

विदिशा जिले की कुरवाई तहसील अंतर्गत ग्राम कलरयाई में भू-माफियाओं का बोलबाला, गौचर भूमि पर कब्जे के आरोप

कुरवाई। विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम कलरयाई में गौचर (चरनोई) भूमि पर लगातार अवैध कब्जे किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सार्वजनिक एवं पशुओं के चरने के लिए आरक्षित भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गौचर भूमि पर हो रहे कब्जों की शिकायत कई बार संबंधित विभाग एवं राजस्व अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गौचर भूमि का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गौचर भूमि पूरी तरह समाप्त होने का खतरा है, जिससे पशुपालकों की आजीविका प्रभावित होगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को लेकर क्या कदम उठाता है।

0
0 views

Comment