थाना राजगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग का खुलासा किया, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्जापुर, 5 जून 2026। थाना राजगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, छीनी गई महिला की लॉकेट, दो मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना राजगढ़ क्षेत्र की निवासी ममता पत्नी सीताराम यादव ने 4 जून 2026 को तहरीर देकर बताया था कि 2 जून 2026 को पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना राजगढ़ में मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 304 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। मुखबिर की सूचना पर 4 जून 2026 को इन्द्रानगर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल पटेल (20 वर्ष) निवासी रामसरवर, थाना चुनार तथा राजकुमार बिंद (21 वर्ष) निवासी बहेरागंज, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है।
बरामदगी में शामिल:
एक अदद पीली धातु का लॉकेट
घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UP63 BE 4031)
दो मोबाइल फोन
₹1330 नकद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेमचन्द सिंह यादव, मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह, शिवेन्द्र सिंह तथा आरक्षी अरुण कुमार शामिल रहे।