पूर्वी चंपारण में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अजय पासवान गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण : हरसिद्धि थानान्तर्गत वाहन जांच के दौरान मटियारिया कोठी से अजय पासवान पिता शिव पासवान, निवासी सरैया खुर्द थाना हरसिद्धि, को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह बाइक 2022 में पहाड़पुर थाना से चोरी हुई थी और उसका कांड संख्या 402/22 दर्ज है।
अजय पासवान की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Aima media के संवाददाता नितेश तिवारी ने इस खबर को रिपोर्ट किया है।