पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया
बारां। पूर्व विधायक आदरणीय पानाचंद मेघवाल का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेसजनों द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर की गई। इसके पश्चात रेलवे स्टेशन पहुंचकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। वहीं सायं 7 बजे शहीद राजमल चिकित्सालय में स्व. ओमप्रकाश मानव सेवा समिति के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरण किया गया।
इस अवसर पर समिति के अंशुल व्यास के सहयोग से आयोजित सेवा कार्यों में सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, पूर्व पार्षद विष्णु साक्यवाल, युवा नेता लव पाराशर, पंचायत समिति सदस्य दुष्यंत शर्मा, संदीप शर्मा खेड़ली, हितेश मीणा, भूपेंद्र डालियां, कुलदीप मीणा भुलाहेड़ी, जुगल पांचाल, रिंकू यादव, रोहित यादव, राहुल यादव सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने कहा कि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मेघवाल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।