logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक पेड़ बेटी के नाम: विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत बनखेड़ी में हुआ पौधारोपण




बनखेड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद पंचायत बनखेड़ी के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' 'एक पेड़ बेटी के नाम' थीम पर पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ रीना कुमारिया ने 'स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु' अभियान के तहत वृक्षारोपण की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ही हम अपनी प्रकृति और जलवायु को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।
इस विशेष अभियान के तहत जनपद पंचायत परिसर की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अशोक, बादाम और पाम के पौधे शामिल रहे। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इन पौधों को रोपने के साथ ही उनकी सुरक्षा और नियमित देखरेख करने का संकल्प भी लिया।
पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान में जनपद पंचायत की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीईओ रीना कुमारिया, सहायक यंत्री अलकेश सोलंकी, बीपीओ टीकाराम कुमरे, एपीओ राकेश अखेपुरिया, एएओ कुलदीप नागले, ब्लॉक समन्वयक अधिकारी आशीष चौधरी और उपयंत्री रविन्द्र पांडे, शीला पगारे, सुषमा चौकसे, शिवशंकर सरयाम, रंजीत सराठे, जितेन्द्र प्रजापति, आशीष रावत, देवेन्द्र उरहा, सुनील परनामे, रामकुमार मालवीय, देवेन्द्र राय, गंगाराम एवं शीतल कोरी सहित जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने सहभागिता की।

21
1937 views

Comment